फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गधेरे में बहा ट्रैक्टर और बैल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट विकास खंड में शाम के वक्त मूसलाधार बारिश के बाद उफनाए दणौ गधेरे ने काफी तबाही मचाई। उफनाए गधेरे में तीन बैल और एक ट्रैक्टर बह गया। दुर्घटना में एक बैल की मौत हो गई जबकि दो बैलों को बचा लिया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम उफनाए गधेरे को पार करने की कोशिश में किसान प्रेम सिंह, लक्ष्मण सिंह के बैल बह गए। इससे प्रेम सिंह के दो बैलों को बचा लिया गया। जबकि लक्ष्मण सिंह के बैल की मौत हो गई। हालांकि बैल बुरी तरह घायल हो गए। दूसरी ओर गधेरे में जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी का ट्रैक्टर भी बह गया। ट्रैक्टर उफनाऐ पानी में 50 मीटर तक बहा और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पानी के उफान से गधेरे में बनी सिंचाई विभाग की सुरक्षा दीवार 20 मी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें