फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर-ताकुला रोड पर गिरे पेड़, जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बारिश और तेज हवा के बीच बागेश्वर-ताकुला मार्ग में चार स्थानों पर चीड़ के कई पेड़ गिर गए। इससे यातायात बाधित हो गया। दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रही। मार्ग से पेड़ हटाने के बाद यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम छह बजे मार्ग पर चीड़ के कई पेड़ गिर पड़े। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे कुछ वाहन गिरे पेड़ों की चपेट में आने से बालबाल बचे। मार्ग पर पेड़ गिरते ही जगह-जगह यातायात ठप हो गया। इससे बागेश्वर और बिलौना के बीच मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। जाम की सूचना पर कोतवाल लोनिवि की जेसीबी समेत मौके पर पहुंचे। मार्ग से पेड़ हटाने के बाद आवाजाही शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें