बागेश्वर। उत्तराखंड परिषदीय परीक्षा में विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा बागेश्वर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने मेरिट सूची में शामिल मनीष कुमार, रोहित परिहार सहित अन्य छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं।
विवेकानंद विद्या मंदिर के मनीष कुमार ने 94.60 प्रतिशत, रोहित परिहार ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य की मेरिट सूची में नाम दर्ज कराया। इसके अलावा अजय कुमार के 92.6, गौरव बिष्ट के 91.2, रक्षित उपाध्याय के 90 प्रतिशत आए। परीक्षा में शामिल 169 छात्रों में से 132 ने फर्स्ट डिविजन, 50 बच्चों ने आनर्स के साथ परीक्षा पास की। इंटर में रुचि मलड़ा 90.4 प्रतिशत, रवीना गोस्वामी 90.4, हिमानी भट्ट के 90 प्रतिशत अंक रहे। इंटर के 116 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में और 20 ने ऑनर्स के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत सहित सभी शिक्षकों ने छात्रों की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है।