फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल की आग बुझाते समय खाई में गिरा ग्रामीण, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के जनौटी पालड़ी क्षेत्र में जंगल की आग बुझाते समय एक ग्रामीण गहरी खाई में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण का जिला अस्पताल में उपचार करने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। गंभीर रूप से घायल ग्रामीण ने हल्द्वानी ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जनौली पालड़ी निवासी 55 वर्षीय विशन सिंह ने घर के समीप स्थित वन्य क्षेत्र में घास के लुट्टे बनाए थे। रविवार की सुबह जंगलों में लगी आग लुट्टों की ओर बढ़ने लगी। मवेशियों के लिए एकत्रित की गई घास को बचाने के लिए विशन सिंह आग बुझाने में जुट गए। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरी खाई में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल विशन सिंह के सिर और सीने में गंभीर चोटें आ गईं। घटना की जानकारी के बाद ग्रामीण विशन सिंह को प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल लाए। जहां पर उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हल्द्वानी ले जाते समय घायल विशन सिंह ने अयारतोली के समीप दम तोड़ दिया। मृतक विशन सिंह खेती बाड़ी का काम करते थे। जिला पंचायत सदस्य रवि करायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपाल सिंह सहित जनौटी पालड़ी के ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक विशन सिंह के परिजनों को तत्काल सहायता राशि और उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की 108 एंबुलेंस खराब
बागेश्वर। जिला अस्पताल की 108 एंबुलेंस खराब पड़ी है। एंबुलेंस के खराब होने से घायल विशन सिंह को हायर सेंटर ले जाने के लिए बैजनाथ से 108 चिकित्सा वाहन मंगाना पड़ा। आपातकालीन चिकित्सा सेवा वाहन के खराब होने से घायल और उसके परिजनों को दो घंटे इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें