फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ की कार्य योजना एक सप्ताह में दें: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने नामित विभागों से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की कार्य योजना एक सप्ताह में तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में डीएम राजगुरु ने नामित विभागों में चिकित्सा, पंचायत राज, जन शिक्षण संस्थान, समाज कल्याण, बाल विकास, पुलिस, युवा कल्याण और स्वजल समेत अन्य विभागों के अधिकारियों को ठोस कार्य योजना तैयार करने को कहा। कहा कि बेटियां अक्सर बीच में ही स्कूल छोड़ देती हैं जिससे वह चूल्हा चौकी तक ही सीमित रह जाती हैं।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि वह प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक करके बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना पर पोस्टर, निबंध, भाषण, स्लोगन प्रतियोगिताएं कराएं और महिला मुख्य अतिथि को सम्मानित करें। ताकि बेटियों का पढ़ाई की तरफ रुझान पैदा हो सके। वहां एसपी राम चंद्र राजगुरु, सीएमओ डॉ. जेसी मंडल, समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल, जन शिक्षण संस्थान के निदेशक डॉ. जितेंद्र तिवारी परियोजना प्रबंधक शिल्पी पंत, बाल और युवा कल्याण अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें