फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के आतंक से परेशान लोगों ने वन विभाग के खिलाफ निकाला गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मजियाखेत में तेंदुआ रात भर दहाड़ता रहा। तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा पिछले तीन दिन से खाली है। बृहस्पतिवार को निरीक्षण के लिए पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों के सामने लोगों ने नाराजगी जताते हुए तेंदुए के आतंक से शीघ्र निजात दिलाने की मांग उठाई।
विज्ञापन


तहसील परिसर से सटे मजियाखेत में पिछले एक साल से तेंदुए का आतंक बना हुआ है। तेंदुए शाम ढलते ही आबादी में दिखाई दे रहे हैं। पांच दिन पूर्व तेंदुए का एक शावक निर्माणाधीन मकान के पास मिला था। इस शावक को वन विभाग द्वारा पकड़ने के बाद एक पिंजरा लगा दिया था, लेकिन अभी तक मादा तेंदुआ इस पिंजरे में कैद नहीं हो पाई है।

शावक से अलग होने के बाद मादा तेंदुआ लगातार आबादी में आकर दहाड़ रही है। बुधवार रात भी तेंदुए की दहाड़ से लोग भयभीत रहे। बृहस्पतिवार की सुबह निरीक्षण पर आए वन विभाग के अधिकारियों के सामने लोगों ने आक्रोश जताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम ढलने के बाद वह घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन


इस पर वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों को आबादी के आसपास फैली झाड़ियों को काटने की सलाह दी। गोविंद सिंह, दीवान सिंह नेगी, मदन सिंह, ललित मोहन, दीपा देवी, मोहनी देवी, चंद्रा मेहता, बहादुर सिंह, चतुर सिंह, उमा गुरुरानी आदि ने उप प्रभागीय वनाधिकारी से शीघ्र तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। लोगों का कहना है कि यदि विभाग शीघ्र समस्या का समाधान नहीं करता है तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें