फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरगोली गांव में वायरल फीवर से कई लोग पस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के सुदूरवर्ती नरगोली गांव में वायरल फीवर से कई महिला, पुरुष और बच्चे पस्त पड़े हैं। कमस्यारघाटी के खातीगांव स्थित क्षेत्र के एकमात्र राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय में डॉक्टर न होने से वहां कई दिनों से ताला लगा हुआ है। इससे लोगों की समस्या दोगुनी हो गई है। सूचना पर कांडा के प्रभारी चिकित्साधिकारी ने डॉक्टरों की टीम भेजी। टीम ने 57 लोगों का उपचार किया।
विज्ञापन


नरगोली गांव में वायरल फीवर का जोरदार प्रकोप चल रहा है। फीवर से गांव के कई लोग पस्त पड़े हैं। क्षेत्र के एकमात्र राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय खातीगांव में कार्यरत संविदा डाक्टर का नियमितीकरण के बाद अन्यत्र तबादला हो गया है। लेकिन स्वास्थ विभाग और शासन डाक्टर की तैनाती कर सका है। डॉक्टर नहीं होने से लोगों की समस्या दोगुनी हो गई है। सूचना मिलने पर सीएचसी कांडा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हरीश पोखरिया ने डॉ. साहिल के नेतृत्व में चिकित्सा टीम मौके पर भेजी। टीम ने 57 प्रभावितों का उपचार कर उन्हें दवाईयां बांटी। टीम में रोहित कुमार, हीरा सिंह बोरा, एएनएम शांति बोरा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आनंदी रौतेला आदि थे। डॉ. साहिल ने लोगों को पानी उबाल कर पीने, बांसी और अधपका भोजन नहीं लेने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें