फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणियाचौंरा में आचार्य कुलम के लिए भूमि चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। स्वामी रामदेव के वैदिक आधुनिक शिक्षा प्रकल्प कार्यक्रम के तहत गणियाचौंरा में आचार्य कुलम का निर्माण होगा। इसके लिए युवा भारत स्वाभिमान की ओर से भूमि चयनित कर ली गई है। युवा भारत के जिला प्रभारी योगेश्वर कमलेश और आचार्य केवलानंद के प्रयासों से चयनित इस भूमि को कई लोगों ने बेहतर बताया है। योगेश्वर कमलेश का कहना है कि लोग मैकोले की शिक्षा का शीघ्र अंत चाहते हैं।
विज्ञापन


वह उसके स्थान पर भारतीय शिक्षा व्यवस्था का पुनर्जागरण पूरे देश में पूरे गौरव के साथ साकार देखना चाहते हैं। कहा कि स्वामी जी ने शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी, सार्थक प्रयास करने का संकल्प लिया है। जल्दी ही लोगों का यह संकल्प पूरा होगा। वहां पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान के जिलाध्यक्ष गणेश कांडपाल, दीप चंद्र जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें