कपकोट (बागेश्वर)। प्रशासन ने पिछले दिनों सरयू में जगह-जगह भरे मलबे को हटाने की नीलामी की थी। इसके बाद कपकोट और पुल बाजार में डंपरों का सुबह से देर रात तक दौड़ना तेज हो गया है। सड़क सिंगल वे होने से बाजार क्षेत्र में कई बार जाम लग रहा है।
इसके अलावा सुबह और दोपहर में बच्चों के स्कूलों आते-जाते समय भी डंपरों के दौड़ने से अभिभावक चिंतित हैं। बाजार में यातायात कंट्रोल के लिए पुलिस की व्यवस्था भी नहीं है। लोगों ने डंपरों के चलने का समय निर्धारित करने और देर रात तक डंपरों को चलाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।