फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन बीट अधिकारियों का धरना प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। तीन सूत्री मांगों को लेकर वन बीट अधिकारी आरक्षी संघ धरना प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। सभा में वक्ताओं ने शासन पर उनकी मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया और मांगें शीघ्र पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय के प्रांगण में संघ के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह चम्याल की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने वन दरोगा के पद पर 33 प्रतिशत सीधी भर्ती, पदोन्नति के लिए 10 वर्ष की बाध्यता समाप्त करने और विभागीय कार्यों को निविदा लगाकर कराने की मांग की। धरना देने वालों में मंत्री आनंद रावत, नंद राम आर्य, दीप प्रसाद टम्टा, प्रताप ऐठानी, गणेश जोशी, शिव राम, नीता जोशी, दीपक नौटियाल, मनोज कुमार आर्या, राजेंद्र गढ़िया, नयन राम, चामू रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें