बागेश्वर। देश के विभिन्न राज्यों में महापुरुषों की मूर्तियों को खंडित करने से अंबेडकर चेतना मंच में गहरी नाराजगी है। मंच ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
सोमवार को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे पत्र में अंबेडकर चेतना मंच के कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर मूर्ति को खंडित करने की घटना बेहद निंदनीय हैं।
महापुरुषों की मूर्तियों को तोड़ने की कार्रवाई से करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। मूर्ति खंडित करने वालों पर सरकार को कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। अंबेडकर चेतना मंच के अध्यक्ष किशन विश्वकर्मा, श्रीराम, भास्कर टम्टा, आशा राज, मंजू आदि कार्यकर्ताओं ने ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।