फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति में धांधली का आरोप, डीएम से की जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कांडेकन्याल गांव निवासी एक अभ्यर्थी ने स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम के तहत हुई नियुक्तियों में अनियमितता होने का आरोप लगाया है। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर शीघ्र मामले की जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन


डीएम को सौंपे पत्र में दीप चंद्र पंत ने कहा है उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत निकले पदों में से परामर्शदाता पद के लिए विगत 16 दिसंबर को साक्षात्कार दिया था। 26 फरवरी को इंटरनेट में जारी परिणाम में उन्हें अनियमितता की आशंका है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रकाशित विज्ञप्ति में अभ्यर्थियों का केवल साक्षात्कार होना था, जबकि 31 दिसंबर को बिना पूर्व सूचना के स्वास्थ्य विभाग ने प्रक्रिया में लिखित और कंप्यूटर परीक्षा को शामिल किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि इस पद पर काम करने के लिए उन्हें 10 साल का अनुभव है। उनके अनुभव को ताख पर रखकर दूसरे अभ्यर्थी को सफल घोषित किया है। दीप चंद्र ने डीएम से मामले की जांच कराने की मांग की है। डीएम ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें