फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश प्रेम की भावना जगाते हैं स्काउट गाइड शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जवाहर नवोदय विद्यालय सीमार में तीन दिनी स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। शिविर का उद्घाटन संयोजक और विद्यालय की प्राचार्य कीर्ति पवांर ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से बच्चों में देश प्रेम की भावना पैदा होगी और अनुशासन की सीख मिलेगी।
विज्ञापन

शिविर के मुख्य प्रशिक्षक देवी दत्त जोशी और चंपा कोरंगा ने स्काउट गाइडों को स्काउट गाइड के इतिहास, प्रतिज्ञा, नियम, प्राथमिक चिकित्सा स्वास्थ्य के सामान्य नियम, गांठ बंधन, आग से बचने के लिए सावधानियां आदि की जानकारी दी। इस दौरान स्काउट प्रभारी एके शर्मा, गाइड प्रभारी गीता रावत सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे। प्राचार्य ने बताया कि 20 दिसंबर को स्काउट गाइड सिमार गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें