फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुबर्द्धन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्थानीय निकायों के होने वाले सामान्य निर्वाचन-2018 की निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा की। डीएम रंजना राजगुरु ने जिले की नगरपालिका और नगर पंचायत में चल रही प्रक्रिया से उन्हें अवगत कराया।
विज्ञापन

बताया कि नगर पंचायत कपकोट में सात वार्डों में विस्तृत पुनरीक्षण सर्वेक्षण और गणना का कार्य आयोग की ओर से निर्धारित समयानुसार पूरा कर लिया गया है। सात वार्डों के मतदाताओं की संख्या 3122 है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तय कार्यक्रमानुसार 20 दिसंबर 2017 तक निर्धारित समय के अनुसार प्रारूप नामावली की पांडुलिपि तैयार करने का कार्य चल रहा है। मतदान केंद्र और मतदान स्थलों का चिन्हीकरण और सत्यापन कर लिया गया है। बताया कि नगरपालिका बागेश्वर में वार्डों की संख्या सात है। प्रत्येक वार्ड में विस्तृत पुनरीक्षण सर्वेक्षण और गणना कार्य पूरा कर लिया गया है। इसमें कुल मतदाताओं की संख्या 5397 है। सीमा विस्तार और परिसीमन के बाद समस्त वार्ड प्रभावित हो रहे हैं, जिसमें परिसीमन के बाद फिर से सर्वेक्षण और गणना का कार्य किया जाएगा। सीमा विस्तार के बाद 20 राजस्व ग्राम शामिल किए गए हैं। जिनकी वर्ष 2014 के पंचायत निर्वाचक नामावलियों के अनुसार मतदाताओं की संख्या 10146 है। सीमा विस्तार के बाद परिसीमन के अनुसार 21 मतदान केंद्र, 22 मतदान स्थल चिन्हित किए गए हैं। डीएम ने निर्वाचक नामावलियों के मुद्रण के लिए सॉफ्टवेयर मिलने और कार्मिकों को प्रशिक्षण दिए जाने की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें