बागेश्वर। कपकोट तहसील के बैसानी गांव निवासी दिवान राम ने गांव के ही डाकपाल और डाकिया पर उसके साथ मारपीट करने सहित तमाम आरोप लगाकर डीएम को शिकायत पत्र सौंपा है। दिवान राम का कहना है कि 20 नवंबर को वह अपने पिता की वृद्धावस्था की पेंशन लेने डाकघर गया था, जहां उसे पेंशन की पूरी धनराशि नहीं दी गई। पूछने पर उसे झूठे आरोप में फंसाने की धमकी दी गई।
इसके अगले दिन डाकपाल और डाकिया ने गाली गलौज करने के साथ ही उसके साथ मारपीट की। आसपास मौजूद कुछ लोगों ने उसे बचाया। दिवान राम का कहना है कि अब उल्टा उसे फंसाने की कोशिश की जा रही है। उसने डीएम से मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।