फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैडेटों ने सफाई अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। एनसीसी निदेशालय की ओर से आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा के तहत राइंका मंडलसेरा के एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता अभियान चलाया। कैडेटों ने विद्यालय परिसर और मार्गों की सफाई की। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए जागरुकता रैली निकाली। इस अभियान में वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा सहित अन्य ग्रामीणों ने भी सहभागिता की। इसके बाद विद्यालय में निबंध, भाषण, चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेता कैडेटों को पुरस्कृत किया गया। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट मोहन धामी ने बताया कि स्वच्छता अभियान 15 दिसंबर तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें