फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर के दीपक सेना में लेफ्टिनेंट बने

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के बहुली गांव निवासी दीपक परिहार सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। तीन दिन पूर्व चेन्नई में हुई पासिंग आउट परेड में उन्हें भारतीय सेना में अधिकारी बनने का गौरव प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


बहुली गांव निवासी दीपक परिहार के पिता बलवंत सिंह परिहार सेना से रिटायर्ड सूबेदार हैं, जबकि माता शांति परिहार गृहणि हैं। उनका परिवार बागेश्वर में ही रहता है।

देेहरादून से बीटेक करने के बाद पिछले वर्ष उनका चयन हुआ था। बीते शनिवार को चेन्नई के ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में आयोजित पासिंग आउट परेड में वह लेफ्टिनेंट बने। दीपक के सेना में अधिकारी बनने से उनके गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें