बागेश्वर। उडियार के ग्राम प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन भेजकर गांव के विकास की योजनाओं को शीघ्र मंजूर करवाने में सहायता करने की मांग की है।
प्रधानमंत्री के नाम भेजे इस पत्र में दुग नाकुरी तहसील के उडियार के ग्राम प्रधान कुंवर राम ने गांव में होम्योपैथिक अस्पताल की स्थापना करने, पर्यटन विभाग की ओर से 700 मीटर सीसी सड़क का निर्माण करने, राइंका उडियार में विज्ञान वर्ग की मान्यता देने, भूस्खलन को रोकने के लिए सुरक्षा दीवारों और तटबंधों का निर्माण करने आदि की मांग की है।
पत्र में उन्होंने कहा है कि लंबित समस्याओं का समाधान नहीं होने के कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पीएम से जनहित में समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाने की मांग की है।