फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी सुलेख में दीपक, अंग्रेजी सुलेख में तनुजा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सीआरसी कन्यालीकोट में संकुल स्तरीय खेलों का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष जीआईसी कन्यालीकोट के प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर खेलों का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


खेलों में संकुल क्षेत्र कन्यालीकोट के सभी 14 विद्यालयों ने भाग लिया। हिंदी सुलेख में दीपक, योगेश और दीपक गढ़िया, अंग्रेजी सुलेख में तनुजा, सौरभ, जीवन क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। मानचित्र में रौशनी, गौरव, योगेश क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।

वहीं टीम स्पर्धा में अंताक्षरी में राजकीय प्राथमिक विद्यालय लामाबगड़, कन्यालीकोट व सुमटी प्रथम तीन स्थानों पर रहे। सांस्कृतिक लोक नृत्य, कबड्डी और खोखो में दोनों वर्गों में नवप्रभात विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल पहले और राजकीय प्राथमिक विद्यालय लामाबगड़ दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान सीआरपी कमल सिंह, गोवर्द्धन जोशी, कुंदन सिंह, नरेंद्र टाकुली, सुशील कुमार, बालेंद्र सिंह, हरीश मेहता, उमेश जोशी, रमा पाठक, कमला ठठोला, अर्चना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें