बागेश्वर। उपनल कर्मचारी महासंघ की बागेश्वर जिला इकाई की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने उपनल कर्मियों की समस्याओं के समाधान को लेकर संघर्ष जारी रखने की बात कही।
रविवार को मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश जोशी, रमेश शर्मा और चुनाव अधिकारी गणेश गोस्वामी की उपस्थिति में कमल गढ़िया को अध्यक्ष, विमल थापा व चंदन गोस्वामी को उपाध्यक्ष, मनीष शर्मा को जिलामंत्री, मनोज लोहनी व नवीन लाल को जिला उपमंत्री, खजान सिंह को संगठन मंत्री, प्रदीप सनवाल को कोषाध्यक्ष, हेम तिवारी को लेखा परीक्षक, मनोज पांडे को प्रचार मंत्री, प्रकाश राम को कार्यालय सचिव चुुना गया। भूपेंद्र सिंह, दर्शन धपोला, दीपक आर्या, गोकुल सिंह रावत कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए। इसके बाद आयोजित बैठक में नव नियुक्त पदाधिकारियों ने उपनल कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही। बैठक में राजेंद्र सिंह, मनीष शर्मा, नवीन लाल, हेम तिवारी, प्रदीप सनवाल, गोकुल सिंह, प्रकाश, बसंत सिंह आदि थे।