फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा कर्मियों ने उठाई ईपीएफ, बीमा,पेंशन सुविधा की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मनरेगा कर्मचारी संगठन की बैठक में मनरेगा कर्मियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। सभी मनरेगा कर्मियों ने ईपीएफ, बीमा और पेंशन की सुविधा की मांग उठाई। धीरज सिंह की अध्यक्षता और मोहन राम के संचालन में हुई बैठक में मनरेगा कर्मियों ने कहा कि समस्याओं के समाधान को लेकर शीघ्र ही प्रदेश संगठन द्वारा शासन से वार्ता की जानी है। इसके बाद ही आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा। मनरेगा कर्मियों ने डॉ. महेश कुमार के मनरेगा के समन्वयक नियुक्त होने पर खुशी व्यक्त की गई। बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुंदरमणि सेमवाल, प्रदेश संरक्षक द्वारिका प्रसाद देवली, संतोष भट्ट, राजेंद्र ऐठानी, संतोष पांडेय, माया कुमल्टा, किरन गोस्वामी, दीपा कोश्यारी, अमित सिंह, हितेश, गणेश सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें