फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जन शिक्षण संस्थान में 20 महिलाएं ले रहीं सिलाई और डिजाइनिंग का प्रशिक्षण

Wed, 15 Jul 2026 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की ओर से असिस्टेंट ड्रेसमेकर का चार माह का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके तहत 20 महिलाएं सिलाई और फैशन डिजाइनिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन

जन शिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर के रूप में जया भाकुनी इन 20 महिलाओं को प्रशिक्षण दे रही हैं। इस दौरान उन्हें सलवार, सूट, ब्लाउज, पेटीकोट आदि सभी प्रकार के कपड़ों के डिजाइन बनाना सिखाया जा रहा है। महिलाओं को भविष्य में फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में कार्य करते हुए अपना बुटीक और स्वरोजगार स्थापित करने की जानकारी भी दी जा रही है। जन शिक्षण संस्थान के निदेशक डॉ. जितेंद्र तिवारी ने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाकर कौशल को स्वरोजगार में बदलने और स्थानीय संसाधनों को बढ़ावा देने का आह्वान किया। इस मौके पर सीएम उद्यमशाला योजना के प्रबंधक विनोद, बसंती, शोभा टाकुली, जानकी, मनीषा टाकुली, ममता खेतवाल, भूपेंद्र टाकुली, रितु पांडेय, तनुजा गढ़िया आदि मौजूद रहे।
प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को कपड़ों की कटिंग, नाप लगाना और विभिन्न प्रकार के डिजाइन बनाना सिखाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त उन्हें डिजाइनिंग के गुर सिखाए जा रहे हैं। -जया भाकुनी, मास्टर ट्रेनर
विज्ञापन


संस्थान में आकर कई चीजों का पता चला। यहां विभिन्न प्रकार के कपड़ों की डिलाइनिंग सिखाई जा रही है। प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार करने की इच्छा है। -शोभा टाकुली, प्रशिक्षु

संस्थान में कपड़ों की नाप से लेकर कटिंग और डिजाइन करना सिखाया जा रहा है। इसके साथ स्वरोजगार करने के तरीके भी बताए जा रहे हैं। -ममता खेतवाल, प्रशिक्षु
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें