गरुड़ बाजार में खाद्य पदार्थों की जांच करते विभागीय अधिकारी।
- फोटो : BAGESHWAR
दीपावाली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट हो गया है। बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस-प्रशासन ने गरुड़ बाजार में चेकिंग की। इस दौरान बर्फी, पनीर, शहद के सैंपल लेकर रुद्रपुर भेजे। साथ ही 20 किलो दूषित मिठाई नष्ट की। गरुड़ बाजार में छापेमारी से व्यवसायियों में खलबली रही।
गरुड़ की दुकानों में बर्फी के तीन, पनीर और शहद के एक-एक नमूने लिए गए। अभियान में लगभग 20 किलो दूषित मिठाई पकड़ी गई। इसे अधिकारियों ने नष्ट कर दिया। बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिला अभिहीत अधिकारी एके फुलोरिया, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पीसी फुलारा, नायब तहसीलदार चंद्र सिंह हरकोटिया, एसआई राजेंद्र सिंह आदि ने कार्रवाई की।