फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया राज्य स्थापना दिवस

विज्ञापन
बागेश्वर के नुमाइशखेत मैदान में आयोजित राज्य स्थापना दिवस समारोह में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर जिले में राज्य स्थापना दिवस की 19वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। स्थानीय नुमाइशखेत मैदान में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की विकास पुस्तिका ‘उत्तराखंड प्रगति पथ पर साकार हो रहा हर सपना बदल रहा उत्तराखंड अपना’ का विमोचन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधायक चंदन राम दास ने कहा कि जिन शहीदों ने अपनी जान की बाजी लगाकर राज्य को बनाने में अहम भूमिका निभाई उन्हें आज याद करने का दिन है। उन्होंने लोगों से राज्य के विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया। डीएम रंजना राजगुरु ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने सभी से मिल-जुलकर देश, प्रदेश के विकास के लिए कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम में जीजीआई मंडलसेरा, जीजीआईसी, सैनिक स्कूल, गायत्री विद्या मंदिर, ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल, कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल, शिशु मंदिर हाईस्कूल, आनंदी एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मशाल संस्था ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। एसडीआरएफ एवं अग्निशमन विभाग ने आपदा के समय बचाव एवं राहत कार्य का मॉकड्रिल किया। विभिन्न विद्यालयों में हुई निबंध, क्विज, भाषण, चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेताओं को जिला कार्यक्रम एवं बाल विकास विभाग की ओर पुरस्कृत किया। मेला स्थल पर बाल विकास, समाज कल्याण, उद्यान, चिकित्सा एवं स्वास्थ, कृषि, सूचना, आजीविका, उद्योग, पशुपालन, आपदा प्रबंधन, जलागम विकास परियोजना आदि विभागों के स्टॉल लगाये गये। जीआईसी के प्रवक्ता दीप जोशी ने संचालन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, ज्येष्ठ उपप्रमुख कपकोट हरीश मेहरा, सभासद नीमा दफौटी, दलीप खेतवाल, गोविंद सिंह भंडारी, इंद्र सिंह परिहार, एडीएम राहुल गोयल, एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, डीडीओ केएन तिवारी, सीवीओ डॉ. उदय शंकर, सीएओ बीपी मौर्य, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी देवेंद्र नाथ गोस्वामी, डीएसओ अरुण कुुमार वर्मा, एपीडी शिल्पी पंत, भूमि संरक्षण अधिकारी गीतांजलि बंगारी, आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल, डीपीओ राजेंद्र बिष्ट, प्रबंधक आजीविका धर्मेंद्र पांडे आदि थे।
छात्र-छात्राओं ने बागेश्वर में निकाली प्रभात फेरी
बागेश्वर। राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम से पहले कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने तहसील परिसर से पालिका परिसर तक रैली, प्रभातफेरी निकाली। क्षेत्रीय विधायक चंदन राम दास ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। गणमान्य व्यक्तियों ने थाना कोतवाली के पास स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी। इस दौरान सीडीओ एसएसएस पांगती, एडीएम राहुल गोयल, डीडीओ केएन तिवारी, समाज सेवी इंद्र सिंह परिहार, दलीप खेतवाल, संजय साह जगाती आदि थे। ब्यूरो
सवाल संगठन ने याद दिलाई स्थायी राजधानी
बागेश्वर। मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी सवाल संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष रमेश पांडे कृषक अपने सीने पर बिल्ला लगाकर नुमाइशखेत मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने इस बिल्ले पर गैरसैंण में स्थायी राजधानी बनाने की मांग की। उनका यह फंडा समारोह में चर्चा का विषय रहा। ब्यूरो
स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए
गरुड़(बागेश्वर)। राज्य स्थापना दिवस विकास खंड के विभिन्न स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके राजकीय जूनियर हाइस्कूल पिंगलों ,रौल्याना, बदरीनाथ, देवलखेत, माल्दे, शहीद राम सिंह बोरा जूनियर हाइस्कूल भगरतोला, भिटारकोट, प्राथमिक पिंगलों, नौघर, पचना, राइंका धैना, कौसानी, लोहारचौरा, बंतोली, अमस्यारी, तिलसारी, वज्यूला, इंटर कालेज गागरीगोल, राजकीय बालिका इंटर कालेज पुरुड़ा, पाये, खोलिया विवेकानंद इंटर कालेज गरुड़, सेंट एडम्मस पब्लिक स्कूल गरुड़, कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल गरुड़, सनराइज पब्लिक स्कूल घांघली, सरस्वती शिशु मंदिर में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें