फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों की हड़ताल से चार करोड़ का लेनदेन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बैंक कर्मियों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। बैंकों की हड़ताल के कारण जिले का चार करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित रहा। दूर दराज गांवों से आए खाताधारकों को हड़ताल के कारण निराश होकर वापस लौटना पड़ा। बैंक कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


हड़ताली बैंक कर्मचारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि बैंक विरोधी नीतियों के कारण बैंक कर्मचारियों के हितों को नुकसान हो रहा है। हड़ताली कर्मचारियों ने अखिल भारतीय महासंघों के 12 सूत्रीय समस्याओं का तुरंत समाधान किए जाने की मांग की।

प्रदर्शन करने वालों में ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ के राजेंद्र मेहता, जगदीश प्रसाद, आशुतोष पांडे, माधवी राय, वंदना, राजेंद्र प्रसाद, घनानंद पांडे, अनुराग मिश्रा, मुनीर खान, इंदु मटियानी, जेजे भंडारी, प्रकाश उपाध्याय, अमित काला, मनोज दरमवाल, हितेश धपोला आदि थे। इधर नैनीताल बैंक, सेंट्रल बैंक, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारियों ने भी हड़ताल का समर्थन करते हुए कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन


डाककर्मियों ने भी किया प्रदर्शन
बागेश्वर। डाक कर्मियों ने 19 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को भी नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। हड़ताल के कारण जनता को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। अखिल भारतीय कर्मचारी संघ ग्रुप सी और पोस्टमैन एमटीएस की ओर से बुधवार को भी मांगों के समर्थन में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगों को पूरा नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहां केआर चुनेरा, पीएस नेगी, सीएसएस मेहता, प्रमोद कांडपाल, अंकिता पांडे, शंकर नाथ, नरेंद्र नेगी, जगदीश बनकोटी, मोहन पांडे, नंदा बल्लभ पंत, लकीर रहमान, प्रेमनाथ थे।

मांगें नहीं मानी तो करेंगे बेमियादी हड़ताल
बागेश्वर। आल इंडिया इंश्योरेंस इंपलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर छह सूत्रीय मांगों को लेकर बीमा कर्मियों ने भी कार्य बहिष्कार किया। चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो प्रदेश भर में बेमियादी हड़ताल की जाएगी। वहीं हड़ताल से बीमा, दावे, किस्तें जमा जैसे कामकाज भी प्रभावित हुआ।

बुधवार को बीमा कार्यालय पर गुस्साए कर्मियों ने केंद्र सरकार और निगम के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताल से दफ्में काम काज चौपट रहा। बीमा कराने, किस्त जमा और क्लेम करने के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हड़ताल करने वालों में संदीप, गंगा सिंह, केडी जोशी, बीबी कांडपाल, मनु जैन, नंदन सिंह धामी, अमर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें