फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के खाली पदों पर फिर उभरी चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। एससीएसटी शिक्षक एसोसिएशन की संगोष्ठी में प्राथमिक से लेकर माध्यमिक स्तर के विद्यालयों में शिक्षकों के हजारों रिक्त पदों होने पर चिंता जताई गई। इस मौके पर शिक्षकों की कमी को छात्र और शिक्षा के लिए अहितकर बताया गया। एसोसिएशन ने शासन से खाली पद भरने के साथ ही विद्यालयों को साधन संपन्न बनाने की मांग उठाई।
रविवार को हुई इस गोष्ठी में कहा गया कि शिक्षकों की कमी से हजारों छात्र हर साल पढ़ाई में पीछे छूट जाते हैं। इसका असर उनके प्रदर्शन पर भी पड़ता है। उन्होंने सरकार से खाली पदों को जल्द भरने की मांग की। साथ ही विद्यालयों को साधन संपन्न बनाने की मांग भी की। कहा कि संसाधनों की कमी से विद्यालयों में बेहतर माहौल नहीं मिल पाता। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष संजय भाटिया, मंडलीय महामंत्री संजय टम्टा, गिरीश धौनी, डीएल वर्मा, पीआर विश्वकर्मा, आरसी टम्टा, सुरेश राम, सरोज टम्टा, पुष्पा टम्टा, नवीन त्रिकोटी, पीआर आर्या, अजय कुमार, जगमोहन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेधावियों को सम्मानित किया
बागेश्वर। संगोष्ठी के बाद आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड बोर्ड के एससीएसटी वर्ग के मेधावियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा में 80 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले हाईस्कूल और इंटर के 15 मेधावियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें