फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भी आईपीपीबी योजना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। भारतीय डाक की बहुप्रचारित आईपीपीबी योजना नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी शुरू हो गई है। मुख्य डाकघर के साथ ही जिले भर के सभी डाक घरों को योजना से जोड़ा जा रहा है। डाक विभाग का लक्ष्य इसी सप्ताह के भीतर सूदूरवर्ती ग्रामीण अंचलों के डाकघरों को भी योजना से जोड़ना है। इससे ग्रामीणों को घर बैठे बैंकिंग और भुगतान की सेवाओं का लाभ मिलने लगेगा।
विज्ञापन

रविवार को हरसिला डाकघर में समाजसेवी बीएस गढ़िया ने योजना का उद्घाटन किया। डाक कर्मियों ने उपभोक्ताओं को योजना के फायदों के बारे में बताया। बताया कि कैसे वे घर बैठे बैंकिंग आदि भुगतान कर सकते हैं। योजना के नोडल अधिकारी राकेश सिंह बिष्ट ने बताया कि जिले के सभी शाखाओं को आईपीपीबी से जोड़ा जा रहा है। इस दौरान शाखा डाकपाल नंदा बल्लभ, भीम सिंह, किशन सिंह, आनंद सिंह, हरीश सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें