फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी से उतरी नगर की पेयजल व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर के कई स्थानों पर पानी नहीं आने से मंगलवार को भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नदी, नालों का पानी पीने से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन


नगर के जिन हिस्सों में कई दिनों से पानी नहीं आ रहा था वहां मंगलवार को जल संस्थान ने पानी की आपूर्ति की। अब भी कई स्थानों पर नियमित तौर पर पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। नगर के चौरासी, ठाकुरद्वारा, मंडलसेरा, तहसील रोड, माजियाखेत, नदीगांव आदि स्थानों में मंगलवार को भी पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। कठायतबाड़ा गांव के कुछ हिस्से में भी पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी।

लोग कई किमी दूर जाकर पानी की आपूर्ति कर रहे हैं। होटल व्यवसायी भी परेशानी से गुजर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कई बार जल संस्थान को बताने के बाद भी पानी की नियमित आपूर्ति नहीं की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नियमित तौर पर पानी की आपूर्ति नहीं की गई तो जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। जल संस्थान के अभियंता ने बताया कि जिन स्थानों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है वहां पर टेंकर से पानी भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें