बागेश्वर। ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल चौरासि मेें बच्चों की राखी बनाओ प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में प्राइमरी और आठवीं के बच्चों ने मनमोहक राखियां बनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने वेस्ट पदार्थ का प्रयोग कर रंग बिरंगी राखियां बनाई। जो सभी के मन को भा गईं।
विमला मिश्रा के संचालन में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्राइमरी स्तर पर साक्षी लोबियाल, कविता पाठक और प्रियांशु कुमार प्रथम रहे। पावनी, नमन और कृष्णा द्वितीय, हेमलता, नैतिक बिष्ट और साहिल कनवाल तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर कक्षा में ईश्वर चंद्र प्रथम, निकिता पंत द्वितीय जबकि मंथन और श्वेता नैनवाल तृतीय स्थान पर रही। प्रधानाचार्य ललित मोहन जोशी ने कहा इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में प्रतियोगी और स्वावलंबन का भाव जागता है।