फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा से पांच और मकान क्षतिग्रस्त, सात सड़कें बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट/गरुड़ /कौसानी । आपदा की मार से पांच और मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। दो मकानों को भारी नुकसान हुआ है। जबकि तीन को आंशिक क्षति पहुंची है। भारी बारिश से एक और गोशाला ध्वस्त हो गई है। मलबे से कई नाली खेत बर्बाद हो गए। सात सड़कें बंद रहने से हजारों लोग परेशान रहे।
सोमवार को जिले में कपकोट-पिंडारी, कपकोट-पोलिंग, भयू-गुलेर, पोथिंग-सुकुंडा, हरसिला-पुड़कुनी, कपकोट-कर्मी, भयू-गडेरा मोटर मार्ग बंद रहे। इन मार्गों पर दिन भर वाहनों की आवाजाही ठप रही। ग्रामीणों को सड़क तक पहुंचने के लिए कई किमी पैदल दूरी भी नापनी पड़ी। दूसरी ओर कार्यदायी संस्थाएं दिनभर मार्ग खोलने में जुटी रही। लेकिन देर शाम तक कामयाबी नहीं मिल पाई। जिला आपदा कंट्रोल रूम के मुताबिक रविवार की रात हुई बारिश के बीच बागेश्वर तहसील के ताछनी गांव में बचे सिंह का मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। जौलगांव में मोहिनी देवी की गौशाला क्षतिग्रस्त हो गई। कपकोट तहसील के पोलिंग गांव में अमर राम का पक्का आवासीय मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। लीली गांव में पार्वती देवी के मकान को आंशिक क्षति पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांकर गांव में हरीश राम का दो मंजिला मकान क्षतिग्रस्त हो गया। ग्राम प्रधान गिरीश जोशी ने प्रभावित को जल्द मुआवजा देने की मांग की है। गरुड़ विकास खंड के ग्वाड़ पजीना गांव में मनोज कुमार का मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कपकोट के गैनाड़ में भारी बारिश के गधेरा उफान पर आ गया। गधेरे के पानी के साथ आया मलबा 12 किसानों के खेतों में भर गया। प्रभावित ग्रामीण आनंद सिंह, जगत सिंह, रूप सिंह, शिव सिंह, खुशाल सिंह, कमला देवी, मनोज कपकोटी ने प्रशासन से जल्द नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता रमेश गढ़िया ने कपकोट-पोलिंग और भयू-गडेरा मोटर मार्ग जल्द खोलने की मांग की है। इधर तेज बारिश से कौसानी सोमेश्वर मोटर मार्ग पर ल्वेशाल के पास चीड़ का पेड़ गिरने से यातायात दो घंटे तक बंद रहा। सड़क पर पेड़ गिरने से मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बाद में ल्वेशाल और छानी के ग्रामीणों पेड़ हटाकर यातायात सुचारु किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें