बागेश्वर। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने हिंदू साम्राज्य दिवस के मौके पर नगर में रैली निकाली। सभा में वक्ताओं ने कहा कि हिंदुओं की एकता से ही मजबूत राष्ट्र की कल्पना साकार होगी।
मंगलवार सुबह हिजामं के जिलाध्यक्ष रोहित पंत के नेतृत्व में कार्यकर्ता नुमाइशखेत मैदान में जमा हुए। यहां से उन्होंने दुग बाजार, स्टेशन रोड, तहसील रोड से चौक बाजार होकर बागनाथ मंदिर परिसर तक रैली निकाली। मंदिर प्रांगण में सभा की अध्यक्षता करते हुए मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश सोनी ने वीर शिवाजी महराज की जीवनी, व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि उन्होंने हिंदू समाज की रक्षा के लिए काफी कुछ किया।
राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए हिंदुओं की एकजुटता बहुत ही जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जन जागरण अभियान चलाने को कहा। वहां जिला महामंत्री गौरव राणा, नगर उपाध्यक्ष सूरज रौतेला, विनोद कांडपाल, विनोद लोहुनी, रोहित कठायत, गौरव रौतेला, योगेश राना, प्रतीक राना, दिवस रावत, योगेश कठायत, युवराज पांडे, रोहित बिष्ट आदि मौजूद थे।