फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने दौड़ में अव्वल प्रतिभागियों में बांटी स्कूटी और नकद धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने राज्य स्तरीय अंडर-19 बालक-बालिकाओं की 800 मी. की दौड़ में जिले से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पंकज गड़िया पुत्र प्रताप सिंह कपकोट, द्वितीय पिंकी टंगड़िया बागेश्वर और तृतीय रहीं संध्या नेगी गरुड़ को एक-एक हीरो ड्यूएट स्कूटी पुरस्कार स्वरूप प्रदान की।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में डीएम राजगुरू ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि जिले के तीनों ब्लाकों से स्कूटी जीतकर विजेताओं ने जिले का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय ही नहीं अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जीत हासिल करनी है। साहस और हिम्मत से कोई भी कार्य संपन्न किया जा सकता है। प्रशासन से पूर्ण रूप से सहयोग दिया जाएगा। वहां मुख्य विकास अधिकारी एसएसएस पांगती, जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद वल्दिया, प्रशासनिक अधिकारी भगत सिंह भौर्याल, बालम सिंह बिष्ट, धरम सिंह, युवा कल्याण के प्रधान सहायक ठाकुर सिंह गढ़िया, मनोज कुमार, गणेश धपोला, राजेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें