फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन सड़क के मलबे से सिंचाई नहर दबी

विज्ञापन
बागेश्वर में गूल सूखी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। निर्माणाधीन खातीगांव-नरगोली-बेड़ीनाग सड़क का मलबा नरगोली नहर में भर गया है। मलबे से पटी नहर में पानी न चलने से खेत सूख गए हैं। गुस्साए किसानों ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से मलबा हटाने की मांग की है। उन्होंने नहर में शीघ्र पानी न चलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

इन दिनों खातीगांव-नरगोली-बेड़ीनाग सड़क के निर्माण के लिए जेसीबी से कटान चल रहा है। पहाड़ी कटान का मलबा नरगोली नहर में भर गया है। किसानों ने बताया कि इस बीच रबी की फसल समेटने का काम पूरा हो चुका है। अब खरीफ फसलों की बुआई की तैयारी शुरू हो गई है, लेकिन खेतों तक नहर का पानी नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने पीएमजीएवाई के अधिकारियों से नहर से शीघ्र मलबा हटवाने की कई बार मांग कर दी है, लेेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नहर में शीघ्र पानी नहीं चला तो वह आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएंगे। मांग करने वालों में हरीश राम, कैलाश पंत, हरीश पंत, पुष्कर राम, अर्जुन रौतेला, मुकेश पाठक, जगदीश राम, हरूली देवी, हंसी देवी, मीरा, आशा, अनीता देवी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें