फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप का सुधार नहीं होने से नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। तहसील क्षेत्र के सैंज सेरा हनुमान मंदिर के पास हैंडपंप कई दिनों से खराब पड़ा है। इस वजह से लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। हैंडपंप का सुधार नहीं होने से नाराज लोगों ने जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उनके क्षेत्र में एकमात्र जखेड़ा की पेयजल योजना है। गर्मी पड़ने पर योजना में पानी कम हो जाता है। यहां के एकमात्र हैंडपंप से ही सभी परिवार जलापूर्ति करते हैं, जो पिछले कई दिनों से खराब पड़ा है। जल संस्थान को बताने के बाद भी हैंडपंप ठीक नहीं किया जा रहा है। इससे उन्हें जल संकट से जूझना पड़ रहा है। लोगों ने जल संस्थान से जल्द हैंडपंप का सुधार करने की मांग उठाई। प्रदर्शन करने वालों में प्रकाश पांडे, सुरेश चंद्र, मुकेश तिवारी, चंदन सिंह, देवेंद्र कुमार, भूपेश सिंह, नरेश पूना आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें