बागेश्वर। राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम देहरादून की ओर से विकास भवन सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें समितियों को सहकारिता विभाग में बहुउद्देश्यीय कार्य करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि पलायन रोकने को बहुउद्देश्यीय कार्यों के माध्यम से किसानों को रोजगार के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे।
डीडीओ केएन तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में सहकारी समितियां उत्तराखंड के उपनिबंधक आनंद एडी शुक्ल, राष्ट्रीय सहकारी समितियां विकास निगम देहरादून के क्षेत्रीय निदेशक व सिनर्जी टीम के राजीव रंजन सिंह के द्वारा सहकारिता विभाग में समितियों को बहुउद्देश्यीय कार्य करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यशाला में बताया गया कि केंद्र सरकार ने उत्तराखंड राज्य सरकार को समितियों के माध्यम से कृषकों के विकास एवं पहाड़ से पलायन रोकने के लिए लगभग तीन हजार करोड़ रुपये वित्तीय सहायता की सहमति दी गई है। इससे पहाड़ से समिति के माध्यम से बहुउद्देश्यीय कार्य करके किसानों को रोजगार के साधन मुहैया कराए जा सकेंगे।
भेषज संघ के अध्यक्ष रणजीत सिंह बोरा की अध्यक्षता और जिला सहायक निबंधक एमएस मर्तोलिया के संचालन में आयोजित कार्यशाला में मुख्य कृषि अधिकारी बीपी मौर्या, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. उदय शंकर, जिला उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, सहायक निदेशक डेयरी निर्भय नारायण सिंह आदि थे।