बागेश्वर। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने गोकुल परिहार के जिलाध्यक्ष बनने की खुशी में नगर में नारेबाजी के साथ बाइक रैली निकाली। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने संगठन की मजबूती के लिए सभी को साथ लेकर काम करने का भरोसा दिया।
बुधवार सुबह बाइकों पर सवार एनएसयूआई कार्यकर्ता द्यांगण गांव में जमा हुए, वहां से वह नारेबाजी करते हुए विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला पंचायत परिसर पहुंचे।
वहां जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, राजेंद्र टंगड़िया, मनोज कुमार, दर्शन कठायत, कवि जोशी, दीपक खेतवाल, प्रमोद परिहार, नीरज बिष्ट, दीपक मर्तोलिया आदि शामिल थे।