फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों रुपये से बनी पटवारी चौकी में आवारा पशुओं का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र खातीगांव के देवतोली में लाखों की लागत से बनी पटवारी चौकी मेें लावारिस पशुओं और असामाजिक तत्वों का कब्जा हो गया है। इस नव निर्मित चौकी में एक दिन भी क्षेत्र के पटवारी नहीं बैठ सके हैं। खस्ताहाल भवन की हालत देखने भी अब यहां कोई नहीं आता।
विज्ञापन


बता देें कि वर्ष 2001 में देवतोली में करीब तीन लाख रुपये की लागत से राजस्व उप निरीक्षक खातीगांव की चौकी बनी। भवन में लंबे समय तक भी क्षेत्र राजस्व उप निरीक्षक के नहीं बैठने से असामाजिक तत्वों ने भवन पर लगे दरवाजे और खिड़कियों में तोड़फोड़ कर दी।

राजस्व उप निरीक्षक खातीगांव के अंतर्गत देवतोली, अखरांणी, खातीगांव, भंडारीगांव, बगराटी, कपूरी, खाड़ी, तुषरेड़ा, नरगोली, औलानी, नरगोली, चंतोला, ठांगा और महतगांव, देवलेत आदि राजस्व गांव आते हैं। ग्रामीणों ने बताया पटवारी चौकी भवन की खस्ताहाल होने से राजस्व पुलिस भी जिला मुख्यालय से ही आना-जाना करते हैं।
विज्ञापन


इससे उन्हें कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने राजस्व उप निरीक्षक से क्षेत्र में रहने को कहा है। कमस्यार संघर्ष समिति के अध्यक्ष सतीश उप्रेती, बीडीसी सदस्य कुंदन बोरा, पूर्व जिपं सदस्य शंकर राम, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दयाल नेगी और मन मोहन भौर्याल ने डीएम से पटवारी चौकी की हालत शीघ्र ठीक सुधारने और राजस्व उप निरीक्षक को चौकी में बैठने के निर्देश देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें