बागेश्वर। वर्ष 2019 तक हर तोक और हर घर विद्युतीकृत हो जाएगा। इसके लिए यूपीसीएल ने कमर कस ली है। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता भास्कर पांडे ने बताया कि जिन घरों और तोकों का विद्युतीकरण नहीं हुआ है। उनके विद्युतीकरण के लिए एक कंपनी द्वारा कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने अविद्युतीकृत गांवों के लोगों से सूचना शीघ्र उपलब्ध कराने की अपील की है।
अधिशासी अभियंता पांडे ने बताया कि पं. दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत माह मार्च 2019 तक हर घर और हर तोक का विद्युतीकरण करने का लक्ष्य रखा गया है।
बताया कि इस बीच जिन तोकों का विद्युतीकरण नहीं हुआ है उनके विद्युतीकरण की कार्यवाही एसआरवी टेक्नो इंजीनियरिंग प्राइवेट लि. ने शुरू कर दी है।
उन्होंने लोगों से अपील है कि यदि कोई तोक या घर विद्युतीकरण से वंचित चल रहा है उसकी सूचना तत्काल उनके कार्यालय में देने की अपील की है।