फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में महंगा हो गया इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पहली जनवरी से सरकारी अस्पतालों में इलाज महंगा हो गया है। साल के पहले दिन ही मरीजों को पर्ची सहित तमाम तरह की जांच के लिए जेब और अधिक ढीली करनी पड़ी। पर्ची का शुल्क जहां 19 रुपये से बढ़कर 21 रुपये हो गया है, वहीं अल्ट्रासाउंड का शुल्क 389 से बढ़कर 428 रुपये हो गया। इसके अलावा एक्सरे भी महंगा हो गया।
विज्ञापन


पहले एक्सरे के लिए 136 रुपये फीस थी, अब यह 150 रुपये कर दी गई है। ईसीजी की फीस 195 से बढ़कर 215 रुपये हो गई है। दांतों की जांच में भी पांच रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

पहले दांत की जांच 50 रुपये में होती थी, अब मरीजों को 55 रुपये देने पड़ रहे हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बसंत ने बताया कि सभी तरह की जांचों में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी होनी है, लेकिन अभी लिखित निर्देश नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें