फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरायणी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम

Mon, 01 Jan 2018 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
वाहनों से सामन उतारते व्यापारी।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 नगर में 13 जनवरी से शुरू होने जा रहे उत्तरायणी मेलेे की तैयारियां जारी जारी हैं। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्थानीय और सुदूरवर्ती क्षेत्रों से कई टीमों को आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन

आठ दिन तक चलने वाले उत्तरायणी मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए इन दिनों तेजी से काम चल रहा है।

मेलार्थियों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इसके तहत मेले के दौरान दिन में क्षेत्र के विद्यालयों, सूचना संस्कृति विभाग की टीमों के अलावा स्थानीय लोक कलाकार अपने कार्यक्रम पेश करेंगे। मेले के दौरान सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आने वाले सांस्कृतिक दलों की स्पेशल नाइट निर्धारित की गई हैं।

उद्घाटन के दिन सुबह सांस्कृतिक जुलूस निकलेगा। मुुख्यमंत्री द्वारा मेले का उद्घाटन करने के बाद उसी दिन स्थानीय स्कूलों के बच्चों के रंगारंग सांस्कृतिक होंगे। पहली शाम मंच पर काव्य गोष्ठी होगी। इसके बाद भाष्कर जोशी की अगुवाई में देवी जागरण और भजन होंगे। 
विज्ञापन


उत्तरायणी मेले की स्टार नाइटें 
14 जनवरी, रात 8:30 बजे से 12 बजे तक पवनदीप, नेहा खर्कियाल की प्रस्तुति।
15 जनवरी, रात आठ से 12 बजे तक एशिया सिंगर वैशाली विजय बॉलीवुड म्यूजिक।
16 जनवरी, रात 8:30 बजे से 12 बजे तक माया उपाध्याय, राकेश कनवाल और सोनू पेटशाली।
17 जनवरी, रात 8.30 बजे से 12 तक मीना राणा, प्रह्लाद मेहरा, कुंदन कोरंगा और आनंद कोरंगा।
18 जनवरी, रात 8:30 बजे 12 बजे तक ललित मोहन जोशी, पुष्कर महर, जितेंद्र तोंम्कियाल, बेबी प्रियंका।
19 जनवरी, रात 8:30 बजे से 12 बजे तक गोविंद दिगारी, किशन महिपाल और खुशी जोशी दिगारी।
20 जनवरी, रात 8:30 बजे से 12 बजे तक पप्पू कार्की, विक्रम बोरा रोबोटिक डांस, आशा नेगी और मंगल चौहान हास्य कलाकार। 

बाहर से आने वाले व्यापारियों का पहुंचना शुरू
 उत्तरायणी मेले के लिए बाहरी क्षेत्रों से व्यापारियों का यहां पहुंचना शुरू हो गया है। सोमवार को दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों से 50 व्यापारी यहां पहुंचे। इनमें गरम कपड़े, हौजरी, जूते, चप्पल आदि सामान के व्यापारी शामिल हैं। कई व्यापारियों ने सरयू तट पर अपनी दुकानें लगानी शुरू भी कर दी हैं। नगर पालिका परिषद के ईओ राजदेव जायसी ने बताया कि सोमवार तक 700 व्यापारी नगर पालिका में आवेदन कर चुके हैं। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें