फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी नहीं हुए धूप के दर्शन पारा सात पर पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। दूसरे दिन भी आसमान बादलों से ढका रहा। सोमवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया। मौसम के खराब होने से जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के साथ ही घाटी वाले क्षेत्रों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दो दिनों से मौसम खराब होने के बावजूद अभी तक नगरीय क्षेत्रों में अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। सोमवार को भी आसमान सुबह से ही बादलों से ढका रहा। घाटी में सुबह के समय कोहरा और बादल छाए रहने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात होने का असर निचले इलाकों में भी दिखाई देने लगा है। कपकोट के दूरस्थ बाछम, बदियाकोट, खाती, झूनी, खलझूनी सहित अन्य ऊंचाई वाले गांवों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। नगरीय क्षेत्रों में लोगों ने प्रशासन से अलाव जलाने की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें