फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति में शासनादेश के उल्लंघन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पोलिंग निवासी दयाल चंद्र तिरुवा ने इंटर कॉलेज असौं में हुई शिक्षकों की नियुक्ति में प्रबंध समिति पर शासनादेश का उल्लंघन का आरोप लगाया है। कहा कि नियुक्ति में सगे संबंधियों की तैनाती की गई है, जिसकी जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन


डीएम को सौंपे शिकायती पत्र में दयाल चंद्र ने कहा है कि उन्होंने जुलाई 2013 से अक्तूबर 2015 तक हिंदी शिक्षक के रूप में अस्थाई तौर पर अध्यापन का कार्य किया। स्थायी रूप से शिक्षकों की तैनाती के लिए विज्ञप्ति जारी होने पर उन्होंने भी हिंदी शिक्षक के पद पर तैनाती के लिए आवेदन किया।

वह सुपर सेवन तक पहुंचे, लेकिन साक्षात्कार में उन्हें बाहर कर दिया गया। दयाल चंद्र का आरोप है कि प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने शासनादेश के विपरीत दो पदों पर सगे संबंधियों की नियुक्ति की है। उन्होंने डीएम से शीघ्र इस प्रकरण की जांच करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें