फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुउद्देशीय शिविर चार को

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से चार नवंबर को सुबह 11 बजे से जनता इंटर कॉलेज फरसाली में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्राधिकरण के जिलाध्यक्ष एवं जिला जज एचएस बोनाल ने बताया कि शिविर में उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश समेत अन्य न्यायाधीशों के अलावा डीएम और एसपी भी मौजूद रहेंगे। शिविर में जन समस्याओं का निराकरण होगा।
विज्ञापन


इधर, बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष घनानंद जोशी ने कहा कि शिविर में जिले के अधिकतर अधिवक्ता शामिल होंगे और लोगों को कानूनी सलाह और जानकारियां देेंगे।

फरसाली पल्ली के पूर्व ग्राम प्रधान एडवोकेट सुरेश चंद्र कांडपाल ने बताया शिविर में विकलांग प्रमाण पत्र, लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, आधार कार्ड के अलावा पारिवारिक पेंशन के पात्र लोगों के पेंशन के आवेदन पत्र भी भरे जाएंगे। उन्होंने लोगों से शिविर में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें