बागेश्वर। पेड़ की टहनी सिर पर गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को जिला अस्पताल लाया गया। वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया है।
हमटीकापड़ी गांव में पूजा के लिए सूखी लकड़ियां एकत्र की जा रही थीं। महिपाल सिंह पुत्र भवान सिंह भी ग्रामीणों के साथ लकड़ी काट रहा था। सूखी लकड़ी काटने के दौरान पेड़ की बड़ी टहनी टूटकर उसके सिर में गिर गई।
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण उसे तत्काल जिला अस्पताल लाए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी है और काफी खून बह चुका है।