बागेश्वर। विश्व दृष्टि दिवस के मौके पर राइंका मंडलसेरा के एनसीसी और एनएसएस के स्वयंसेवियों ने आसपास के गांवों में जागरूकता रैली निकाली। रैली को प्रधानाचार्य गणेश चंद्र आर्य ने हरी झंडी दिखाई।
उन्होंने कहा आंखें अनमोल हैं और इनकी सुरक्षा के लिए सभी को सजग रहना होगा। रैली के दौरान छात्रों ने लोगों से दीपावली पर पटाखे सावधानी से छोड़ने की अपील की।
इस दौरान एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट मोहन धामी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राम किशन, निरंजन चौधरी, मुकुल भाकुनी, बीसी जोशी, हरीश चंद्र भट्ट, केएस मर्तोलिया, कुलदीप सिंह आदि थे।