बागेश्वर। एनएसएस के स्थापना दिवस पर विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूलों में एनएसएस स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान चलाया और जागरूकता रैली निकाली। पीजी कॉलेज बागेश्वर में एनएसएस की चारों इकाइयों का शिविर आयोजित किया गया। शिविरार्थियों ने परिसर में झाड़ी कटान और सफाई की।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार टम्टा ने स्वच्छता ही सेवा विषय पर जानकारी दी। इस विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। यहां पर प्राचार्य एससी पंत, चंद्र दत्त, चंद्र सिंह, त्रिभुवन सिंह, जीवन चंद्र, राजेंद्र प्रसाद आदि थे।
राइंका भटखोला में आयोजित शिविर का उद्घाटन प्रधानाचार्य गिरीश राम आर्य ने किया। कार्यक्रम अधिकारी नंदा बल्लभ जोशी के नेतृत्व में सफाई और गाजर घास उन्मूलन किया गया। बौद्धिक सत्र में एसएन गौतम, एनके टम्टा आदि ने विचार रखे।
जीआइसी कांडा में एनएसएस के स्थापना दिवस पर छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम अधिकारी अशोक सिंह माजिला के नेतृत्व में रैली निकाली। स्वयंसेवियों ने सफाई अभियान चलाया। वहां कार्यक्रम अधिकारी सहित प्रधानाचार्य शिव प्रसाद आदि थे।