फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में भगवान राम ने लिया जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर के नुमाइशखेत में रामलीला शुरू हो गई है। खराब मौसम के कारण प्रथम नवरात्र से रामलीला का मंचन शुरू नहीं हो सका। पहले दिन की रामलीला में भगवान राम जन्म का मंचन किया गया। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन


रामलीला का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल और ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल ने किया। उन्होंने दर्शकों से भगवान राम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष महेश पंत, संरक्षक शंकर लाल साह, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, अंकुर उपाध्याय, पुनीत साह, ईश्वर पांडे, कमल बनकोटी, हेमंत साह, कंचन साह आदि थे।
विज्ञापन


राम की भूमिका मनोज पांडे निभा रहे हैं। उधर, धरमघर में रामलीला की तैैयारियां जोरों पर हैं। पात्रों को अभिनय का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें