बागेश्वर। अग्निशमन विभाग ने विकास भवन में मॉकड्रिल के जरिए कर्मचारियों और अधिकारियों को आग बुझाने और आग से घिरे लोगों को बाहर निकालने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। एफएसओ महेश चंद्र ने कर्मचारियों और अधिकारियों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरण के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने आग की घटनाओं की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को 101 नंबर पर देने की अपील की। इसके अलाव उन्होंने कहा कि कार्यालयों में अग्निशमन के उपकरण होना जरूरी है। साथ ही बाल्टियों में रेत, मिट्टी और पानी का पर्याप्त मात्रा में इंतजाम होना चाहिए। मॉकड्रिल में चालक चंद्र प्रकाश, फायरमैन सूरज बिष्ट, नीरज बालियान, भारत सिंह, त्रिलोक सिंह, रवींद्र सिंह और सुखदेव सिंह आदि थे।