बागेश्वर। ऊर्जा निगम का सरकारी विभागों पर ही बिजली के बिल का 16 करोड़ से ज्यादा का बकाया है। सर्वाधिक बकाया 1397.24 लाख रुपये लघु डालखंड पर है। ऊर्जा निगम ने बकाए की रकम की वसूली के लिए कमर कस ली है। विभाग ने बकाएदार विभागों को नोटिस भेज कर बिल जमा करने नहीं तो कनेक्शन काटने की चेतावनी दी है।
ऊर्जा निगम इन दिनों बिजली के लंबित बिलों की वसूली के लिए अभियान चलाए हुए है। इसके अंतर्गत कहीं कैंप लगा रहा है तो कहीं चलते फिरते वसूली कर रहा है। विभाग के अधिशासी अभियंता भास्कर पांडे ने बताया कि बिजली के बकाए की वसूली के लिए कर्मचारियों को अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
सरकारी और गैर सरकारी महकमों को बकाए की राशि जल्दी जमा करने को कहा गया है। बकाया हर हाल में इस महीने में जमा होना है। जमा न होने पर कनेक्शन कट कर दिए जाएंगे।
-किस पर कितना है बकाया
सरकारी विभाग बकाया बिल
लघु डाल खंड 1397.24 लाख
बीएसएनएल 9.90 लाख
शिक्षा विभाग 5.10 लाख
स्वास्थ्य विभाग 3.80 लाख
नगर पालिका 3.29 लाख
पटवारी चौकी 3.1 लाख
जल संस्थान 294.39 लाख
वन विभाग 2.60 लाख
कुल आठ विभागों पर कुल 1674.42 लाख रुपये बकाया है।