फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका चुनाव के बहाने जिला पंचायत की भी तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव के बहाने कई प्रत्याशी व उनके समर्थक छह महीने बाद होने वाले पंचायत चुनावों की भी तैयारी में जुटे हुए हैं। नगर व आस पास के वोटरों में प्रभाव जमाते हुए पंचायत चुनावों में उतरने की कोशिश भी चल रही है।
विज्ञापन


पालिका चुनाव का प्रचार अंतिम चरण में पहुंच गया है। प्रत्याशियों ने मतदाताओं को रिझाने में पूरी ताकत झोंक दी है। नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे कई प्रत्याशी व उनके समर्थकों की नजर निकाय के साथ- साथ पंचायत चुनावों पर भी है। उनका मानना है कि यदि बागेश्वर नगर पालिका में जीत गए तो ठीक अन्यथा छह माह बाद होने वाले पंचायत चुनावों में भी भाग्य आजमाया जा सकता है। अधिकांश प्रत्याशी ग्रामीण परिवेश से आते हैं जिनके पैतृक गांव नगर पालिका क्षेत्र से बाहर के हैं। ऐसे में प्रत्याशी निकाय चुनाव में सम्मान जनक प्रदर्शन पर भी जोर दे रहे हैं।

पार्टी प्रत्याशी व उनके समर्थकों का मानना है कि छह माह बाद होने वाले पंचायत चुनावों से पूर्व मतदाताओं की सूची का पुनरीक्षण का कार्य होता है। नगर पालिका क्षेत्र से नाम कटवाकर वहां लिखवाकर चुनाव की तैयारी की जा सकती है। फिलहाल सभी प्रत्याशी बागेश्वर में नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में जीतने अथवा सम्मानजनक प्रदर्शन पर पूरा ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन


कोई भी मतदाता अपना नाम किसी भी क्षेत्र में दर्ज करवा सकता है। चुनाव से पूर्व मतदाता सूची का पुनरीक्षण होता है। उस वक्त संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में निवास करने वाले व्यक्तियों का नाम सूची में दर्ज होता है। मतदाता चाहे तो अपना नाम कटवाकर किसी भी दूसरे स्थान में लिखवा सकता है। एक व्यक्ति का नाम दो जगह नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

- पूनम पाठक, डीपीआरओ, बागेश्वर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें